फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bring up in paddy procurement : DM

धान की खरीद में लाएं तेजी : जिलाधिकारी

Mon, 07 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Mon, 07 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bring up in paddy procurement : DM
धान क्रय केंद्र के प्रभारियों की जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में धान की लक्ष्य के अनुरूप कम खरीदारी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और क्रय केंद्र प्रभारियों से इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धान की खरीद संतोषजनक नहीं है, हमें किसानों को हर हाल में सुविधा देनी है। किसानों के धान की खरीद करते हुए उन्हें उचित मूल्य दिया जाए।
विज्ञापन



कहा कि किसान अधिक से अधिक लाभान्वित हों, यह सरकार का प्रयास है। किसी भी केंद्र पर किसानों के धान खरीदने में हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। प्रति कुुंतल धान का मूल्य 1,410 रुपया निर्धारित है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसानों से सीधे धान की खरीद करें, पुण्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



धान खरीद में किसानों से बहाने बाजी न करें, उनसे सीधे धान की खरीद करें। सभी लोग किसान परिवार से हैं, इसलिए किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं देते हुए उनके धान को खरीदना सुनिश्चित करें।


बताया कि धान क्रय केंद्र मुबारकपुर में 5.20 मीट्रिक टन, जहानागंज में 13.16, मार्टिनगंज में 7.82, जीयनपुर में 7.46, हरैया में 3.24, अतरौलिया में 5.94, बूढनपुर में 8.12, फूलपुर में 8.50, लालगंज में 8.52, तरवां में 5.48, बिलरियागंज में 9.96, मेंहनगर में 3.00 और तहबरपुर धान क्रय केंद्र पर 2.75 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जो काफी कम है। अब तक जनपद में कुल 89.15 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।



जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान की खरीद अधिक से अधिक करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, डिप्टी आरएमओ सुनील भारती, जिला मैनेजर धीरेंद्र कुमार यादव सहित सेक्टर इंचार्ज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed