फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bridge Corporation sent the action plan to the government for building another bridge at Narauli

Azamgarh News: नरौली पर दूसरे पुल बनाने के लिए सेतु निगम ने शासन को भेजी कार्ययोजना

Sat, 14 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bridge Corporation sent the action plan to the government for building another bridge at Narauli
आजमगढ़। नगर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से बाईपास बंधे को 70 करोड़ से फोरलेन के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं अब नरौली पर दूसरा पुल बनाने के लिए इसे धर्मार्थ योजना में शामिल कर लिया गया है। सेतु निगम की ओर से इसकी कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। जल्द ही इस पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे वाहनों के कारण शहर क्षेत्र में आवागमन मुश्किल हो गया है। अक्सर कहीं न कहीं लोग जाम की समस्या से जूझते हैं, जिसे देखते हुए शहर बाईपास बंधे को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हुई। शासन से फोरलेन को मंजूरी तो मिली लेकिन नरौली पर दूसरे पुल की मंजूरी नहीं मिली। सेतु निगम की ओर से नरौली पर दूसरा पुल बनाने के लिए इस कार्य को भी धर्मार्थ योजना में शामिल करने की मांग की जा रही थी। नरौली से भंवरनाथ तक बनने वाले फोरलेन मार्ग को धर्मार्थ योजना के तहत स्वीकृत किया गया था। इसलिए सेतु निगम को यह मालूम था कि अगर पुल को इस योजना से जोड़ दिया जाए तो इसकी मंजूरी मिल जाएगी। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा यह बात डीएम के समक्ष रखी गई तो उन्होंने इसे मंजूरी प्रदान कर दी। अब सेतु निगम इसकी कार्ययोजना को तैयार कर शासन को भेज चुका है। इस पर जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धर्मार्थ योजना के तहत नरौली पर दूसरा पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसकी कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। कार्ययोजना पर स्वीकृति मिलते ही स्टीमेट आदि तैयार किया जाएगा। -ज्ञानेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed