{"_id":"65e9a606623d3613900cf176","slug":"bride-refused-to-marry-due-to-groom-beat-her-brother-in-azamgarh-2024-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी समारोह के जश्न के बीच अचानक दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी समारोह के जश्न के बीच अचानक दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार
Thu, 07 Mar 2024 05:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:03 PM IST
सार
Azamgarh News : आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में पहले घराती-बराती के बीच मारपीट हुई, फिर मंडप से उठकर दूल्हा भी झगड़े में शामिल हो गया। उसने दुल्हन के भाई को ही पीट दिया। जिससे नाराज दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दुल्हन का शादी से इनकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ स्थित एक मैरेज हॉल में घराती व बराती पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दूल्हा भी मंडप छोड़ कर झगड़ा करने पहुंच गया और दुल्हन के भाई को ही मारपीट दिया। जिस पर दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस पहुंची और घंटो सुलह-समझौते का प्रयास किया लेकिन समझौता नहीं हुआ। ऐसे में दोनों पक्ष मामले को लेकर थाने पहुंचे। जहां गुरुवार की सुबह खर्चे के लेन देने पर दोनों पक्ष राजी हुए।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी सिधारी थाना क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। सिधारी थाना क्षेत्र के घोरठ स्थित एक मैरेज हॉल में वधू पक्ष ने विवाह कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था किया था। बुधवार की रात लगभग सात बजे बरात मैरेज हॉल पर पहुंची। बरात में शामिल नशे में धुत बराती पहले आपस में मारपीट किए। जिसके बाद घराती पक्ष के हस्तक्षेप पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Azamgarh News
- फोटो : अमर उजाला
विवाद यहीं नहीं थमा और फिर बराती व घराती पक्ष भी भिड़ गए। इस दौरान मंडप में बैठा दूल्हा भी उठकर मारपीट करने पहुंच गया और दुल्हन के भाई पर ही हमला कर दिया। इस पर दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। सिधारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
मौके पर मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर बुलाई। गुरुवार की सुबह घंटों थाने पर पंचायत हुई। जिसमें हर्जा-खर्चा देने की बात पर सहमति बनी और फिर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
मौके पर मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर बुलाई। गुरुवार की सुबह घंटों थाने पर पंचायत हुई। जिसमें हर्जा-खर्चा देने की बात पर सहमति बनी और फिर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।