UP Politics: 'थानों में दलाली चल रही...', सपाजनों ने लगाए आरोप; आजमगढ़ में SSP ने जनप्रतिनिधियों संग बैठक की
Azamgarh News: जिले में काननू व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। समस्या और उनके समाधान पर विशेष चर्चा हुई। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने थानों और चाैकियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime: आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सत्ता पक्ष की ओर से एमएलसी रामसूरत राजभर और विपक्ष की ओर से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आलम बदी, डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, पूजा सरोज और डॉ. एचएन पटेल मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था, थानों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करना था। सपा विधायकों ने बैठक में आरोप लगाया कि जिले के थानों में जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होती और चौकी प्रभारी तथा थानाध्यक्ष फोन नहीं उठाते। सपा विधायकों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतों का पालन नहीं किया जाता, जिससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान मुश्किल हो रहा है।
बैठक में हुुई विभिन्न मसलों पर चर्चा
पूर्व मंत्री और सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर यह बैठक आयोजित हुई थी। पहले जनप्रतिनिधियों के साथ यह परंपरा थी, लेकिन अब बंद हो गई है। छोटी-मोटी घटनाओं पर भी हमारी शिकायत सुनवाई नहीं होती।
सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। सरकार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन थानों में दलाली चल रही है। पहले फीडबैक के लिए बैठक होती थी, अब वह व्यवस्था खत्म हो गई है।
वहीं, समाजवादी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी के एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहा कि कानून व्यवस्था अच्छी है और जहां कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष होने के नाते सपा विधायक गलत आरोप लगा रहे हैं।