फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brainstorming with school operators regarding the safety of children

बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल संचालकों संग की मंथन

Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming with school operators regarding the safety of children
आजमगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रविवार को स्कूल संचालकों के साथ परिवहन अधिकारियों ने मंथन किया। बच्चों की सुरक्षा को लेकर कुछ कड़े निर्देश भी जारी किए। वहीं प्रत्येक बस का रूट चार्ट बनाने के साथ ही उससे आने-जाने वाले बच्चों को पूरा ब्योरा भी बस में हर समय मौजूद रखने के निर्देश गए हैं। स्कूल बसों में यात्रा करने वाले स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्कूली वाहनों के फिटनेस आदि को लेकर रविवार को हरिबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार की अध्यक्षता में स्कूल संचालकों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब हीलाहवाली बिल्कुल नहीं चलेगी। पूरी तरह से फिट वाहनों को ही बच्चों को लाने व ले जाने के लिए लगाया जाए। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है विभागीय अधिकारियों का सहयोग लिया जा सकता है। एआरटीओ ने स्कूल संचालकों से प्रत्येक स्कूल बस में बच्चों की सूची, नाम व पता, कक्षा, ब्लड ग्रुप तथा रूट चार्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं चालक के साथ-साथ यथास्थिति अनुभवी पुरुष व महिला सहायक को भी तैनात करने के निर्देश दिए। स्कूल संचालकों ने कुछ व्यवहारिक दिक्कतें भी अफसरों के सामने रखीं। इस अवसर पर प्रतिभा निकेतन स्कूल के प्रबंधक रामाकांत वर्मा व सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र यादव समेत जिले के प्रमुख स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व संचालक तथा आरआई पवन सोनकर समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed