फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Boys dominated in CBSE 12th, Prakhar Singh District Topper of New Cambridge School in Azamgarh

आजमगढ़ में सीबीएसई 12वीं में लड़कों का बोलबाला, न्यू कैंब्रिज के प्रखर सिंह जिला टॉपर

Mon, 13 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Boys dominated in CBSE 12th, Prakhar Singh District Topper of New Cambridge School in Azamgarh
सेंट जेविर्यस स्कूल एलवल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद खुशी से उछले छात्र और छा - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार बारहवीं के जिला टॉप सूची में बालकों का बोलबाला रहा। न्यू कैंब्रिज स्कूल के प्रखर सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंकों से जिला टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स एलवल के आदित्यनाथ द्विवेदी रहे। आदित्य को 96.6 प्रतिशत अंक मिले। वहीं तीसरे स्थान पर 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इसी स्कूल के हिमांशु कुमार सिंह और चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री के अब्दुल्ला फिरोज रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार पूरी परीक्षा नहीं हो सकी थी। बिना परीक्षा पूरी कराए ही बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इस बार ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित करने के बजाए सीधे स्कूलों पर ही परीक्षा परिणाम की सूची प्रेषित की गई है। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने जिले की टॉप टेन सूची जारी की जिसमें इस बार बालकों का बोलबाला रहा। पहले स्थान पर न्यू कैंबिज स्कूल के प्रखर सिंह 97.2 प्रतिशत अंक के साथ रहे। दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स एलवल के आदित्यनाथ द्विवेदी 96.6 प्रतिशत रहे। तीसरा स्थान पर दो छात्र रहे। एक सेंट जेवियर्स के हिमांशु कुमार सिंह 96.2 और दूसरे चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री के अब्दुल्ला फिरोज। चौथे नंबर पर सेंट जेवियर्स के अनुभव प्रकाश व रितेश श्रीवास्तव 96 प्रतिशत रहे। पांचवें स्थान पर 95.8 प्रतिशत अंक के साथ केंद्रीय विद्यालय की श्रुति शुक्ला रहीं। छठे स्थान पर सेंट जेवियर्स के दिव्यांश त्रिपाठी, केंद्रीय विद्यालय के आदित्य यादव व आकाश यादव 95.6 प्रतिशत अंक के साथ रहे। सातवें स्थान पर सेंट जेवियर्स के अभिषेक सिंह व एपीएस के मो. अरशलान 95.2 , आठवें स्थान पर केंद्रीय विद्यालय के अभियोदय वर्मा 95 रहे। नौवें स्थान पर सेंट जेवियर्स के अमित बौद्ध व सैय्यद मो. कशन 94.8 प्रतिशत रहे। दसवें स्थान पर 94.6 प्रतिशत अंक के साथ आठ बच्चे संयुक्त रूप से रहे। जिसमें सेंट जेवियर्स के सास्वत तिवारी व सत्यम गुप्ता, सीपीएस के फातमा खान, अवनीश पांडेय व अमिशा यादव, केंद्रीय विद्यालय के विनायक गुप्ता, श्रेया शेखर सिंह व अंजलि पांडेय रहे।
विज्ञापन

जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त कुल 55 विद्यालय है। जिसमें बारहवीं की मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या 26 है। सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा के लिए जिले से कुल 3637 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

सीबीएससी बोर्ड के जिला टापर प्रखर सिंह को मिठाई खिलाते पिता सुनील सिंह।

सीबीएससी बोर्ड के जिला टापर प्रखर सिंह को मिठाई खिलाते पिता सुनील सिंह।- फोटो : AZAMGARH

चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं

चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं - फोटो : AZAMGARH

सेंट जेविर्यस स्कूल एलवल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र और छात्राओं के सा?

सेंट जेविर्यस स्कूल एलवल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र और छात्राओं के सा?- फोटो : AZAMGARH

ेंट जेविर्यस स्कूल एलवल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद प्रतिभावान छात्र अब्दुल

ेंट जेविर्यस स्कूल एलवल में सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद प्रतिभावान छात्र अब्दुल- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed