फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   boy refused to marry After Dwar Puja and Jaimal in azamgarh

UP: द्वारपूजा व जयमाल के बाद लड़के ने शादी से किया इनकार, तय मुहूर्त पर नहीं आई दुल्हन; बरातियों ने बुलाई पुलिस

Sun, 28 Apr 2024 12:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:52 PM IST
सार

Azamgarh News: मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा तो पल्हना चौकी पर पंचायत हुई। जिसमें साढ़े तीन लाख का हर्जा खर्चा देने पर मामला-सुलझा और बारात बैरंग वापस लौट गई। 

विज्ञापन
boy refused to marry After Dwar Puja and Jaimal in azamgarh
मौके पर मौजूद बराती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआंकला रामपुर गांव में शुक्रवार की रात एक बारात आई थी। विवाह मुहूर्त का समय बीत जाने पर लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। जिस पर लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव निवासी राहुल राजभर की शुक्रवार को शादी थी। बारात देवगांव कोतवाली के लहुआंकला रामपुर गांव आयी थी। द्वारपूजा व जयमाल आदि का कार्यक्रम हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह का मुहूर्त दो बजे तक था। लड़की पक्ष शादी की तैयारी में जुटा था, लेकिन तय मुहूर्त तक शादी नहीं बैठ सकी। जिस पर लड़का पक्ष आक्रोशित हो उठा और शादी करने से इंकार कर दिया।

लड़की पक्ष के लाख मानने के बाद भी जब लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ तो लड़की पक्ष वालों ने दुल्हे के साथ ही उसके कुछ नात रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। मौके पर घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिस पर लड़का पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शनिवार की सुबह दोनों  पक्षों को पल्हना चौकी पर ले आई। जहां दिन पर पंचायत के बाद शाम में साढ़े तीन लाख का हर्जा खर्चा देने की बात पर समझौता हुआ। 

बोले अधिकारी
कोई बाराती बंधक नहीं बनाया गया था। मुहूर्त बीतने के बाद शादी न करने की बात पर लड़की ही ऐसे अंधविश्वासी परिवार से शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ। लड़का पक्ष साढ़े तीन लाख हर्जा खर्चा देने को तैयार हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed