फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   bounty one lakh Criminal surrendered in azamgarh district court Jailed in judicial custody

UP : एक लाख के इनामी बदमाश ने कोर्ट में समर्पण किया..., 2019 में हुई थी हत्या; न्यायिक हिरासत में जेल

Fri, 21 Feb 2025 03:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 03:17 AM IST
सार

आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र में 25 दिसंबर 2019 को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश दाखिल किया गया था।

विज्ञापन
bounty one lakh Criminal surrendered in azamgarh district court Jailed in judicial custody
अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

District Court Azamgarh Order : हत्या के मुकदमे में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी ने बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक नंबर एक रमेश चंद की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मेंहनगर थाने के मालपार इटौरा गांव में 25 दिसंबर 2019 को गांव निवासी अवधेश यादव की हत्या हुई थी। मृतक अवधेश की पत्नी गीता ने बेलास, कमलेश समेत चार के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश दाखिल किया गया था। 
विज्ञापन


गीता देवी ने 13 अक्तूबर 2022 को अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। उनका आरोप था कि कमलेश यादव का नाम जानबूझ कर आरोप पत्र में नहीं शामिल किया गया। मामले में सुनवाई के बाद 23 जनवरी 2023 को अदालत ने कमलेश को तलब किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके करीब एक महीने बाद ही मुकदमे के गवाह राम दुलारे की भी हत्या कर दी गई थी। तब से कमलेश गिरफ्त से बाहर चल रहा था। इस बीच पुलिस ने कमलेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। अब कमलेश ने अदालत में आत्म समर्पण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed