फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Booth level worker can become PM only in BJP: AK Sharma

भाजपा में ही बूथ स्तर का कार्यकर्ता बन सकता है प्रधानमंत्रीः एके शर्मा

Fri, 20 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Booth level worker can become PM only in BJP: AK Sharma
फरिया मोड़ पर भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा शुक्रवार को जनपद पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेकर उनमें जोश भरा और लालगंज में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

अतरौलिया स्थित पटेल इंटर कॉलेज में भाजपा के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग में पांच मंडल अध्यक्षों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए यहां इकट्ठा हुए हैं। भाजपा एक परिवार है, यहां सब कोई एक समान है। यहां न कोई छोटा है और न ही बड़ा है। यही भाजपा की सर्वाधिक महत्वपूर्ण ख़ूबी है। भाजपा में ही बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री हो सकता है। आगे कहा कि क्षेत्रीय दलों ने आमजन एवं आजमगढ़ के विकास की बजाए खुद के विकास को वरीयता दी। गोमाडीह में काली माता मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उन्होंने सीएचसी टिकरगाढ़, लालगंज में जनता से मुलाकात करने के बाद नव स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद मेंहनगर स्थित बजरंग बाटिका में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से मुलाकात कर मऊ के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed