फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Booklet of development works found thrown in front of the block

ब्लाक के सामने विकास कार्यों की बुकलेट फेंकी मिली

Sat, 17 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Booklet of development works found thrown in front of the block
आजमगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का बुकलेट ‘तीन साल बेमिसाल’ मार्टीनगंज ब्लाक के ठीक सामने शहीद स्मारक स्थल पर शुक्रवार की शाम को फेंकी मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को ब्लाक के ठीक सामने शहीद स्मारक स्थल पर सरकार द्वारा कराए गए 3 साल बेमिसाल नामक बुकलेट रद्दी में फेंका मिला। सूचना पर आजमगढ़ सेवा समिति के सचिव अरुणांकर सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्टिनगंज विकास राय, इंद्रपति सिंह सेवक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक परिसर में पहुंचे। इस पर रोष प्रकट किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए विकास कार्यों का बुकलेट प्रदेश के हर विकासखंडों पर भेजी गई थी जो ब्लाक कर्मचारियों के माध्यम से हर ग्राम पंचायतों में हर घर में पहुंचाना था। लेकिन मार्टिनगंज ब्लॉक में सरकार की मंशा के विपरीत सारी बुकलेट को रद्दी में फेंक दिया गया। सरकार के विकास कार्यों की बुकलेट इस तरह फेंके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। अरुणांकर सिंह ने बताया कि बुकलेट फेंके जाने के संबंध में खंड विकास अधिकारी आजम अली खां से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इसकी उनको जानकारी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुकलेट फेंके जाने के मामले की जांच कराने व जिम्मेदार लोगों के ऊपर कार्रवाई की मांग एसडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed