फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Book Fair of Purvanchal is at intellectual stage: Baldev Sharma

पुस्तक मेला पूर्वांचल का बौद्धिक मंच : बलदेव शर्मा

Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Book Fair of Purvanchal is at intellectual stage: Baldev Sharma
शिब्ली कालेज में आयोजित पुस्तक मेले में लेखक बल्देव भाई शर्मा के साथ डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से शिब्ली नेशनल इंटर कालेज परिसर में 20वें आजमगढ़ पुस्तक मेले का शुभारंभ सोमवार को नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष व लेखक बलदेव भाई शर्मा और डीएम एनपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि 20 वर्षों की निरंतरता इस बात का प्रमाण है कि आजमगढ़ पुस्तक मेला समूचे पूर्वांचल का बड़ा आयोजन है। भारत के सभी प्रतिष्ठित प्रकाशकों की उपस्थिति इस बात का विश्वास दिलाती है कि अगर किसी अभियान को सतत जारी रखा जाए तो बड़े से बड़े संस्थान भी उस प्रवाह के सहयात्री बनते हैं। पूर्वांचल से हमारा गहरा रिश्ता है। हमने चार साल पहले पूर्वांचल के सभी जिलों में महत्वपूर्ण साहित्यकारों के गांवों में साहित्य यात्रा का संयोजन किया था। आज इस आयोजन में हिस्सा लेकर मुझे सुखानुभूति महसूस होती है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आजमगढ़ साहित्य सरजना की धरा है। यह प्रवाह विविध प्रयोगों के जरिये नयी पीढ़ी में प्रवाहित होता रहेगा। हरियाणा ओलंपिक संघ के जगबीर मलिक ने कहा कि पूर्वांचल साहित्यकारों की धरा है। साहित्य अकादमी के संयोजक एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. चितरंजन मिश्र ने कहा कि खड़ी हिंदी का सबसे बड़ा महाकाब्य आजमगढ़ के ही निजामाबाद में रचा गया। आजमगढ़ 1857 से लेकर वर्तमान समय तक लोक के स्वर को स्थापित करके जीने वाला शहर है। डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि यह पुस्तक संस्कृति के चुनौती का शहर है। ऐसे आयोजन पुस्तक संस्कृति के उन्नयन के वाहक हैं। हवलदार यादव ने कहा कि आजमगढ़ पुस्तक मेला सभी विचारधाराओं और धर्मों का संगम है। विधायक आलमबदी, डायट प्राचार्य डा. अमरनाथ राय, शिब्ली कालेज के प्राचार्य मसूद अख्तर ने विचार रखे। लेखक कन्हैया लाल यादव. डा. रविन्द्र नाथ राय, भावना मिश्रा, अनिल राय ने भी विचार रखे। संचालन राजीव रंजन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षित सड़क पर विमर्श आज
28 जनवरी को सुरक्षित सड़क हमारा अधिकार विषय पर शिब्ली डिग्री कालेज के सभागार में विमर्श होगा। समकालीन भारतीय साहित्य के संपादक बृजेंद्र त्रिपाठी और एआरटीओ प्रशासन आरएन चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में सक्रिय एनएसएस वालिंटियर भाग लेंगे। आयोजन में निशार बेग, आफाक अहमद, अफरोज आलम खां, नदीम अहमद ने सक्रिय भूमिका निभायी।

शिबली इंटर कालेज में पुस्तक मेले का अवलोकन करते डीएम एनपी सिंह।

शिबली इंटर कालेज में पुस्तक मेले का अवलोकन करते डीएम एनपी सिंह।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed