{"_id":"5dee86018ebc3e87ef0a7ad4","slug":"bomb-thrown-at-the-home-of-the-president-of-pradhan-sangh-azamgarh-news-vns49892326","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संघ के अध्यक्ष के घर पर फेंका बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संघ के अध्यक्ष के घर पर फेंका बम
विज्ञापन
पवई। स्थानीय ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष के घर पर रविवार की रात करीब पौने तीन बजे किसी ने बम फेंक ा। बम के आवाज से लोग भयभीत हो गए। इससे चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर रात में ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन दूसरे दिन थाने से कोई नहीं पहुंच सका। एसओ का कहना है कि जांच में बम का कोई सबूत नहीं मिला है, जांच जारी है।
पीड़ित महिला हीरावती देवी पत्नी दलसिंगार पवई थाना क्षेत्र के मझौरा गांव की रहने वाली हैं। वह अपने गांव की प्रधान और पवई ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष हैं। हीरावती के पति दलसिंगार प्रजापति के मुताबिक रविवार की रात घर के लोग सो रहे थे। रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर अचानक जोर का धमाका और तेश रोशनी हुई। तेज आवाज होने से परिवार सहित आसपास के लोग भयभीत हो गए। लोग जब तक भागकर मौके पर पहुंचते कि वहां कोई मिला नहीं। आवाज सुनकर लोगों की नींद उड़ गई और दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। देखने पर पता चला कि चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। एसओ पवई संजय सिंह के मुताबिक अब तक की जांच में बम या हथगोला का कोई सबूत नहीं मिला है। किसी ने शरारत करते हुए पटाखा फोड़ा है। घटना के संबंध में कोई केस नहीं दर्ज है। जांच जारी है।