{"_id":"65a034c6f68cb7f9d1048284","slug":"bolero-full-of-girl-students-collides-with-car-many-injured-one-seriously-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-9889-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छात्राओं से भरी बोलेरो कार से टकराई, कई चोटिल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छात्राओं से भरी बोलेरो कार से टकराई, कई चोटिल, एक गंभीर
विज्ञापन
क्षेत्र के लोहरा स्थित टोल प्लाजा के पास टोल टैक्स बचाने के चक्कर में छात्राओं से भरी बोलेरो की कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में कई छात्राएं चोटिल हुईं। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कप्तानगंज से छात्राओं को लेकर एक बोलेरो अंबेडकरनगर परीक्षा दिलाने जा रही थी। अभी बोलेरो टोल प्लाजा के पास पहुंची थी कि टोल बचाने के चक्कर में वह नहर का रास्ता पकड़ने के लिए दूसरी साइड में आ गई। इसी बीच सामने से आ रही कार से बोलेरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार कई छात्राओं को चोटें आई। लेकिन एक छात्रा अंशिका गुप्ता 18 निवासिनी कस्बा कप्तानगंज को गंभीर चोट आयी है। उसे इलाज के के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मरहम-पट्टी के बाद परीक्षा देने के लिए दूसरे वाहन से रवाना हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
000
स्कूल बस के इंजन से निकला धुंआ, मचा हड़कंप
फोटो संख्या... 12
आजमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित एक स्कूल की बस में बृहस्पतिवार को अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा। उस समय बस में बच्चे सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी होने पर घर जा रहे थे। रैदोपुर क्षेत्र में इंजन से धुंआ उठते ही चालक ने तत्काल बस रोक दिया और सबसे पहले बच्चों को बाहर उतारा। बच्चों को दूसरे साधन से उनके घरों को रवाना किया गया। इंजन के पास शार्ट सर्किट होने से धुंआ उठा था। जिसे लेकर हड़कंप मच गया था।