{"_id":"69b55fd6254aa37a6401724f","slug":"bolero-crashes-into-divider-on-purvanchal-expressway-one-dead-five-injured-in-azamgarh-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल
Sat, 14 Mar 2026 06:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:47 PM IST
सार
Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से बोलेरो टकराने से एक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। बोलेरो सवार लोग दिल्ली से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई, जिससे चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय एक घायल की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि अन्य का उपचार जारी है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 185 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ। बोलेरो में सवार लोग दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार जा रहे थे। चालक को झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में बोलेरो चालक सुधाकर यादव (43), सज्जाद (36), साहिल (32), अंसार (25), अफसार (30) और सिकंदर (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपीडा का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय सज्जाद (36) की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला के चिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत काफी नाजुक थी। वहीं थाना प्रभारी अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
