फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bohra community celebrated Eid with great enthusiasm and extended greetings.

Azamgarh News: बोहरा समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद, दी बधाई

Fri, 20 Mar 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bohra community celebrated Eid with great enthusiasm and extended greetings.
मुबारकपुर में बोहरा समाज के लोग मस्जिद में ईद की नमाज अदा करते हुए। संवाद
अमिलो। मुबारकपुर कस्बा में बोहरा समाज ने बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया। इस अवसर पर पुरारानी स्थित मोहम्मदी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज जनाब ताहिर भाई साहब हस्सानी ने सुबह 6:15 बजे पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों सहित सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक एकता की मिसाल कायम करने वाले बोहरा समाज की यह मस्जिद कस्बे के बीचोबीच पुरारानी मोहल्ले में स्थित है। यहां नमाज अदा करने के बाद देश की तरक्की और अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। ईद के मौके पर लोगों ने नए-नए पारंपरिक परिधान पहनकर सेवइयों सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर हस्सानी ने बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के आपसी भाईचारे और वतन से मोहब्बत के संदेश को सुनाया तथा देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर बोहरा समाज के सेक्रेटरी नसीम अख्तर उर्फ होजैफा, मुस्तफा, एम अहमद अली, अली असगर, हसन अख्तर, एम बदरूल जमाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed