फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body parts found in well head not found in azamgarh dead body of girl could not be identified after 48 hours t

कुएं में मिले शरीर के अंग, नहीं मिला सिर: युवती के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 17 Nov 2022 07:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Nov 2022 07:47 PM IST
सार

आजमगढ़ में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड से मिलता-जुलता केस सामने आया है। यहां एक कुएं में मंगलवार को युवती का शव मिला। शव को टुकड़ों में काटकर फेंका गया था। सिर नहीं मिला। शव बरामदगी के 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Body parts found in well head not found in azamgarh dead body of girl could not be identified after 48 hours t
कुएं के पास जुटी भीड़ और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के पश्चिमपट्टी गांव के पास स्थित कुएं से मंगलवार को बरामद युवती के सिर कटी लाश की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। 48 घंटे बाद भी पुलिस महकमा हवा में तीर मार रहा है। वहीं जिलों के लापता युवतियों की जानकारी करने और उनके परिजनों से शव की पहचान कराने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी चर्चा है।

विज्ञापन


पश्चिमपट्टी गांव के पास सड़क के किनारे कुएं में मंगलवार को कई टुकड़ों में एक युवती का शव मिला था। उसके दोनों हाथ और पैर भी कटे हुए थे। सिर का पता नहीं चल सका था। ऐसे में अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कहने को तो पुलिस की कई टीम युवती के सिर की बरामदगी के लिए लगाई गई है। फिलहाल सभी के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन

लापता युवतियों की सूची हो रही तैयार

मामला गंभीर होने के चलते डीआईजी व एसपी सीधे इस प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं। आजमगढ़ एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने कहा कि अब तक युवती के सिर की बरामदगी नहीं हुई है। जिसके चलते शव की पहचान नहीं की जा सकी है। पोस्टमार्टम करा दिया गया है। क्षेत्र से लापता युवतियों की सूची तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस महकमा अब थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई युवतियों की जानकारी एकत्र करने और उनके परिजनों को कुएं से बरामद शव को दिखा कर पहचान करने की कवायद में जुटा है। क्षेत्र में चर्चा तो इस बात की है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है लेकिन जिम्मेदार इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 

इसहाकपुर की युवती के गायब होने की चर्चा

Body parts found in well head not found in azamgarh dead body of girl could not be identified after 48 hours t
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

 जिस कुएं से युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई है। वहां से कुछ ही दूरी पर इसहाकपुर नाम का गांव स्थित है। आम जनता के बीच इस बात की चर्चा है कि इस गांव की एक युवती दुर्वासा मेला देखने गई थी और तब से वह लापता है। यह अलग बात है कि परिजनों ने अब तक युवती के लापता होने की गुमशुदगी थाने पर नहीं दर्ज कराई है। चर्चा पुलिस तक भी पहुंच चुकी है और संभावना जताई जा रही है कि पुलिस इसहाकपुर के एंगल पर अपनी जांच पड़ताल कर रही है। 

दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंके जाने की चर्चा

पुलिस ने कुएं से काफी दूर तक युवती के सिर की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कुएं में ही युवती का सिर मौजूद होने की संभावना को देखते हुए उसकी झाड़ियों को साफ कराकर पंपिंग सेट के जरिए कुएं के पानी को निकाला गया। लेकिन सिर नहीं मिला। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। वहीं पुलिस जांच के बाद इस मामले में कुछ कहने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed