फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Board exams will be conducted under the supervision of four super zonal, eight zonal and 27 sector magistrates

Azamgarh News: चार सुपर जोनल, आठ जोनल, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी बाेर्ड परीक्षा

Fri, 14 Feb 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Board exams will be conducted under the supervision of four super zonal, eight zonal and 27 sector magistrates
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परिक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2025 को समाप्त होगी। उक्त परीक्षा चार सुपर जोनल, आठ जोनल, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न होगी। उक्त बातें जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में बनाए गए 282 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती की जाएगी। साथ ही चार सुपर जोनल, आठ जोनल, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा गया है। बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात की गई है। डीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार के शस्त्रादि लेकर परीक्षा स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर सभी केंद्रों के सभी कक्षों की वेब कास्टिंग का अवलोकन किया जाएगा। यदि कंट्रोल रूम में यह पाया जाता है कि केंद्र पर वेबकास्टिंग चालू नहीं है, या कैमरा क्रियाशील नहीं है, लेकिन आप द्वारा यह संज्ञान में ससमय नहीं लाया जाता है तो आप का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था से जुड़े समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण पूर्ण मनोयोग से सत्यनिष्ठापूर्वक परीक्षा संपन्न कराएं। किसी भी कार्मिक की शिथिलता से उत्पन्न होने वाली समस्या के लिए भारतीय न्याय संहिता-2023 तथा उप्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के सुसंगत प्राविधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रुप में शेयर करेंगे लोकेशन
डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व अपने तैनाती स्थल पर पहुंच कर व्हॉट्सअप ग्रुप यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 आजमगढ़ पर अपनी लोकेशन शेयर करेंगे। जनपद कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05462-297477 एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9454457357 पर अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed