फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Board examinations from today

कड़ी निगहबानी में बोर्ड परीक्षा आज से

Wed, 15 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 15 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Board examinations from today
बोर्ड परीक्षा आज से
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। नकल विहीन ढंग से परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन ने जनपद के 27 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। इस बार जनपद में 351 परीक्षा केंद्रों पर कुल दो लाख 26 हजार 216 छात्र हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा में छात्रों की संख्या 120264  और छात्राओं की संख्या 105952 है। इसमें हाईस्कूल के छात्रों की संख्या 70750 है और छात्राओं की संख्या 58288 हैं।  वहीं, इंटरमीडिएट में छात्रों की संख्या 49514 और छात्राओं की संख्या 47724 है। परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जनपद को आठ जोन और 37 सेक्टरों में विभक्त किया है। जिसके लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई  है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा 351 परीक्षा केंद्रों में से 27 ऐसे  परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील चिह्नित किया है जहां पिछली बार की परीक्षा में शिकायतें मिली थी। इन सभी केंद्रों पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट  को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और  स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पांच उड़ाका दल की टीमें भी गठित की गई हैं। एक टीम का प्रतिनिधित्व प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ करेंगे, दूसरी टीम का प्रतिनिधित्व  लेखाधिकारी राधेश्याम गुप्ता, तीसरे टीम का प्रतिनिधित्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, चौथी टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समंवयक बृजेश कुमार सिंह  और पांचवीं टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समंवयक प्रवीण कुमार सिंह सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये जानकारी जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल को संपन्न होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 7.30 बजे से 10.45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा अपराह्न 2.00 बजे से 5.15 बजे तक होगी।

बोर्ड परीक्षा में चिह्नित अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी नेे समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे प्रत्येक दिन आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहकर परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे और दैनिक रूप से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट से प्रतिदिन उपजिला मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएंगे।

परीक्षा केंद्रों के लिए सेक्टर वार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। दैनिक रूप से की गई कार्यवाई की रिपोर्ट प्रतिदिन जोनल मजिस्ट्रेट/जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम  की स्थापना की जाए और उसका संचालन 24 घंटे कराना सुनिश्चित करेंगें। कंट्रोल रूम पर तैनात किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल नंबर और कंट्रोल रूम का नंबर उपलब्ध कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed