फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Blood donation festival ended with blood donation

Azamgarh News: रक्तदान उत्सव का रक्तदान के साथ हुआ समापन

Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Blood donation festival ended with blood donation
आकांक्षा समिति के तत्वाधान में मनाया जा रहा रक्तदान उत्सव का रविवार को समापन हुआ l सुबह डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में क्या बच्चे, क्या जवान, क्या बुजुर्ग, सभी मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने में मस्त हो गएl
विज्ञापन

पतंग से आजमगढ़ का मैदान रंगीन हो गया l छोटे बच्चों में एक दूसरे की पतंग काटने का भी उत्साह था और जैसे ही पतंग कटती थी, बच्चों का एक झुंड उसकी तरफ दौड़ जाता था l मुख्य अतिथि डीएम विशाल भारद्वाज का स्वागत आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अंगिरा भारद्वाज तथा सचिव नूपुर गुप्ता द्वारा किया गया l डीएम ने भी बच्चों के साथ मिलकर पतंग उड़ाई l इसके बाद मुख्य अतिथि तथा आकांक्षा समिति के सदस्यों द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर बच्चों और उपस्थित जन समूह को लाई, गट्टा, चूड़ा, गुड वितरित किया गया l इसके बाद रमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान का कार्यक्रम शुरू हुआ l एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता, डॉक्टर सुमन यादव, डॉ अर्चना सिंह, प्रशांत राय, सुधीर राय, मनीष सिंह सहित 38 लोगों ने रक्तदान किया l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed