फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Block pramukh daughter dies in azamgarh Family members accuse in-laws of murder

मेरी बेटी की हत्या की गई है... : ब्लॉक प्रमुख ने ससुरालियों पर लगाया आरोप, दी तहरीर; बोले- मांगी जा रही थी कार

Sat, 01 Feb 2025 09:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 09:39 PM IST
सार

ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर महराजगंज कोतवाली की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई है। उसके साथ कई दिनों से मारपीट की जा रही थी।

विज्ञापन
Block pramukh daughter dies in azamgarh Family members accuse in-laws of murder
पूजा यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव में ब्याही मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख के पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन




कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी फिरती देवी वर्तमान में मिर्जापुर ब्लॉक की प्रमुख हैं। उनके पति शंभूनाथ यादव उर्फ साधू यादव भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पुत्री पूजा यादव (28) की शादी 16 फरवरी, 2020 को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी रामबहादुर यादव पुत्र अयोध्या यादव के साथ की थी।
विज्ञापन


शनिवार को मायके वालों को सूचना मिली कि पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी होने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पूजा का शव नीचे पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मायके वालों ने शंका जताई की उसने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उसकी हत्या गई। वहीं, इस मामले में मृतका के भाई और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता बलवंत यादव ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बताया कि कुछ साल तक तो मामला ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल के लोग पूजा को प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत मिल रही थी, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण हम लोग उसे समझा देते थे। 

बीते शुक्रवार शाम को पूजा का फोन आया कि उसके साथ मारपीट की गई है और शनिवार सुबह उसके मौत की सूचना मिली। बलवंत ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया गाड़ी, दस लाख रुपये और जेवरात की मांग कर रहे थे। उसकी बहन को लगातार इसके लिए प्रताड़ित भी कर रहे थे।

आरोप लगाया कि इस कारण उन लोगों ने उसकी हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। मृतका का पति नैनीताल रेलवे में काठ गोदाम में काम करते हैं और अभी दो दिन पूर्व ही वह घर से गए हैं।

इस मामले में बलवंत ने दहेज हत्या का आरोप लगते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को दी तहरीर में बलवंत यादव ने आरोप लगाया है कि मृतका के पति राम बहादुर यादव, ससुर अयोध्या यादव, सास सेवाती यादव, ननद अंतिमा व पूनम यादव के साथ ही देवर हरिराम यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

बोले अधिकारी

महाराजगंज थाना क्षेत्र के जमीलपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना महाराजगंज पुलिस और सीओ सगड़ी मौके पर पहुंचे। विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

महिला के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें से पांच को हिरासत में ले लिया गया है। छठवें व्यक्ति की गिरफ्तारी जल्द कर ही कर ली जाएगी। आगे जो भी तथ्य जांच में आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed