फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Block emploies protest against adm

ब्लाकर्मियों ने एडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 31 Mar 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 31 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Block emploies  protest against adm
एडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बिंद्राबाजार ब्लाक कार्यालय पर प्रधानों ने विकास कार्यों का का बहिष्कार करने के साथ एडीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि प्रधानों बीडीओ के साथ हैं। खंड विकास अधिकारी के साथ मारपीट एक राजपत्रित अधिकारी को शोभा नहीं देता। जब तक एडीएम प्रशासन को निलंबित नहीं किया जाता प्रधान संघ विकास कार्यों का बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन


एडीएम पर कार्रवाई की मांग की। शकील अहमद, सुभाष यादव, लालधारी यादव, जाहिद खान, आदिल मिर्जा, अबूजर, सुनील सरोज, राजेश चौहान, रामाश्रय चौहान, गुड्डू यादव, सोहराब, मनभावन, समीर, ग्यासुद्दीन, फैजान अहमद, चंद्रभान, मौजूद थे। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम रोजगार सेवकों ने कलमबंद हड़ताल के साथ ही रामदेव महाविद्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मुख्य विकास अधिकारी शनिवार को मामले की जांच के लिए रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय पहुंचे। वहां पहले से मौजूद प्रधान, सफाईकर्मी और ब्लाक के स्टाफ ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

000000000000000
सीडीओ ने शुरू की मामले की जांच
आजमगढ़। एडीएम और बीडीओ के बीच हुए विवाद के मामले में जांच अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह शनिवार को जांच के लिए रामदेव महाविद्यालय रानीपुर रजमो पहुंचे। प्राचार्य कक्ष में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अमरनाथ से बात की। अन्य लोगों से भी चर्चा की। पूछने पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। कहा कि मामले की रिपोर्ट शीघ्र जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। विद्यालय के स्टाफ ने भी मामले में कुछ कहने से मना कर दिया। वहीं, सूत्रों की माने तो लिए गए बयानों से यही बात सामने आई है कि बीडीओ की बहस से ही डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के ओवरआल इंचार्ज बनाए गए एडीएम आक्रोशित हुए थे। फिलहाल मामले में कोई कुछ कहने से बच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ को दर्ज कराया बयान
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार विकास खंड मोहम्मदपुर के खंड विकास अधिकारी को एडीएम प्रशासन द्वारा मारेपीटे जाने की घटना के संबंध में प्रधानगण और सफाई कर्मचारियों ने अपना बयान मुख्य विकास अधिकारी को दर्ज कराया। प्रधान जाईद खां ने कहा कि प्रधान संघ एडीएम प्रशासन द्वारा खंड विकास अधिकारी के साथ घटित घटना को शर्मनाक बताते हुए इस मामले में एडीएम प्रशासन के ऊपर एफआईआर दर्ज कराए जाने और गैर जनपद स्थानांतरण किए जाने की मांग की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी रामभोज चौहान, अरविंद कुमार, भोरिक, मनीष आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।


खंड विकास अधिकारी के कृत्य की भर्त्सना
अतरौलिया। ब्राह्मण चेतना समिति की एक बैठक शनिवार को अतरौलिया स्थित श्याम बिहारी चतुर्वेदी के आवास पर डा. कौशल किशोर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एडीएम प्रशासन के प्रकरण को लेकर खंड विकास अधिकारी के कृत्य की भर्त्सना की गई।


डा. डॉक्टर कौशल किशोर मिश्र ने कहा कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी के ऊपर राजनैतिक साजिश के तहत खंड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लवकुश त्रिपाठी जी जान से लगे हुए थे।


जिसमें कुछ लोग राजनीतिक षड्यंत्र करना चाहते थे। खंड विकास अधिकारी द्वारा अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। ब्राह्मण चेतना समिति द्वारा खंड विकास अधिकारी के इस कृत्य की भर्त्सना की गई और कहा कि यदि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत लवकुश त्रिपाठी पर कोई कार्रवाई होती है तो ब्राह्मण चेतना समिति चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर प्रभाकर तिवारी, घनश्याम पांडेय, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, हरिभान पांडेय, साधु शुक्ला, रविंद्र तिवारी, बालकृष्ण चौबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed