फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Block chief's claimant's husband kidnapped

ब्लाक प्रमुख के दावेदार का पति अपहृत

Mon, 05 Jul 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Block chief's claimant's husband kidnapped
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म होने के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव की राजनीति गरमाने लगी है। मेंहनगर ब्लाक प्रमुख पद की एक दावेदार के पति का रविवार को अपहरण कर लिया गया। सोमवार की सुबह पति ने ही फोन कर पत्नी को अपहृत होने की सूचना दी।
विज्ञापन

मेंहनगर के अमारी गांव की रहने वाली बसंती देवी बीडीसी हैं। वह ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं और भाजपा से टिकट भी मांग रही हैं। बसंती देवी के पति अर्जुन कुमार कटहन गांव निवासी भाजपा नेता बलराज सिंह के वाहन चालक है। रविवार की शाम अर्जुन का अपहरण कर लिया गया। सोमवार की सुबह अर्जुन ने दूसरे की मोबाइल से अपने बेटे व पत्नी को फोन कर खुद के अपहृत होने की सूचना दी। उसके खलबली मच गई। अपहरण चंडेश्वर खरिहानी मार्ग पर कटहन गांव की पुलिया पर से हुआ है। बीडीसी ने तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पत्नी के अनुसार रविवार की शाम तक जब वह घर लौटे तो मोबाइल पर फोन किया गया। अर्जुन का फोन स्विच ऑफ था। इस पर भाजपा नेता बलराज सिंह के संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि शाम चार बजे ही वह बाइक से घर के लिए निकल चुका है। रातभर परिजन अपने स्तर से रिश्तेदारी में अर्जुन की तलाश की। सोमवार की सुबह फोन आने के बाद पत्नी थाने पहुंची और तीन नामजद समेत सातआठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। ब्लाक प्रमुख दावेदार के पति के अपहरण की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed