फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Blessed Night of Blessings' reverberated in the churches

गिरजाघरों में गूंजा ‘धन्य रात आशीष की’

Sat, 25 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Blessed Night of Blessings' reverberated in the churches
क्रिसमस के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित चर्च में प्रार्थना सभा में जाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर में शनिवार को क्रिसमस का पर्व ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा अन्य लोगों ने भी श्रद्धा के साथ मनाया। नगर के गिरजाघर चौराहा स्थित चर्च में सुबह सैकड़ों लोगों ने प्रभु यीशु की वंदना की। इस दौरान केक काट कर वितरित किया।
विज्ञापन

प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में चर्च और घरों को रंगबिरंगी झालरों से ईसाई समुदाय के लोगों ने सजाया था। शनिवार को चर्च में बड़ी तादात में लोग एकत्र हुए। केक काटकर प्रभु यीशु को याद किया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। गिरिजाघर व अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां भी सजाई गई थीं। बच्चों सहित महिलाओं और बड़े बुजुर्गो का उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। रंगबिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु क्रिसमस का जश्न मनाया। रंग बिरंगी रोशनी, झंडे, चरनी और क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चर्च में कैरोल गीत गूंजे। पूरे दिन लोगों को क्रिसमस की बधाइयां देते देखा गया। यही नहीं ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने संबंधियों व मित्रों को फोन पर भी क्रिसमस की बधाई दी। वहीं त्योहार को लेकर चर्च और स्कूलों में सजी लाइटें मनमोह रही थीं। देर शाम तक चर्च परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर बच्चों व युवतियों ने कैंडिल जलाई। वहीं स्कूलों में भी क्रिसमस डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर स्थित गिरजाघर में प्रार्थना के बाद फादर ने क्रिसमस-डे और धर्म के महत्व को बताते हुए कहा कि आज ही के दिन प्रभु ने मनुष्य के रूप में जन्म लिया था। मां-बाप ने उनका नाम ईशू रखा। ईश्वर का जन्म मनुष्यों को सही मार्ग दिखाने के लिए हुआ। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के जरिए बच्चे, बड़ों ने भी महत्व को समझा-समझाया। लोगों ने एक स्वर में ‘ओ मसीहा आया जमीं पर’, ‘धन्य रात आशीष की’, ‘तेरा अभिषेख स्वर्ग के राजकुमार’ आदि गीत गाकर प्रभु यीशु को याद किया। त्यौहार का जश्न देर रात तक चलता रहा, कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

00000000000000000
चर्च के पास रहा मेले जैसा नजारा
आजमगढ़। शहर के होली ट्रिनिटी चर्च पर तो सुबह से ही मेले जैसा नजरा देखने को मिला। सुबह आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होने के साथ ही दिन भर ईसाई समुदाय के लोग चर्च पर जुटे रहे और विविध कार्यक्रमों के प्रतिभाग किया। बाहर फूल के साथ ही खाने-पीने के सामानों की दुकाने सजी हुई थी। जिस पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने एक दूसरे को फूल भेंट कर क्रिसमस की बधाईयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
सेल्फी लेने का भी दिखा क्रेज
आजमगढ़। चर्च पर काफी संख्या में युवाओं का जमावड़ा हुआ था। युवक युवतियां चर्च परिसर में एक साथ फोटो खिंचवाने के साथ ही सेल्फी लेने में दिन भर मशगूल नजर आयी। युवक-युवतियों के साथ ही महिलाएं व बच्चे भी चर्च के सामने व परिसर में अपनों के साथ फोटो खिंचवाने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed