फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Black film from vehicles, posters put up.

वाहनों से काली फिल्म, पोस्टर उतारे

Thu, 05 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़ Updated Thu, 05 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Black film from vehicles, posters put up.
कलेक्ट्रेट क्षेत्र में वि‌िभ्‍ान्न राजनीतिक पार्टियों के र्होडिंग हटाए गए।
आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। गुरुवार को स्वयं एसपी पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए चौराहों पर खड़े होकर 150 वाहनों में लगी काली फिल्म और दलों का झंडा उतरवाया। वहीं सीओ सदर के नेतृत्व में सेना के जवानों ने रूट मार्च किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


  प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर दलों के होर्डिंग और पोस्टर हटवाने में जुटे हैं। गुरुवार को एसपी कुंतल किशोर शहर कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक विभाग के साथ शहर के बवाली मोड़, अग्रेसन तिराहा, शारदा चौक आदि क्षेत्र में खड़ा होकर वाहनों की काली फिल्म और दलों के झंडों को उतरवाया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान करीब 150 वाहनों की काली फिल्म उतरवाई गई। जबकि 11 वाहनों पर लगे विभिन्न दलों के झंडे उतरवाए गए।
विज्ञापन


उधर मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार सीओ सदर सच्चिदानंद के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह मुबारकपुर कस्बा सहित अन्य क्षेत्रों में सेना के जवान और पुलिस वालों ने रूट मार्च किया। रोडवेज मुबारकपुर के पास से शुरू हुआ रूट मार्च पुरा खिजिर, पुरा रानी, हैदराबाद, शाहमुहम्मदपुर, कटरा, अलीनगर, अमिलो आदि क्षेत्र से होकर गुजरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed