फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP workers involved in adding names in voter list

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में जुटे भाजपाई

Sat, 05 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP workers involved in adding names in voter list
पल्हना। सरकार की ओर से पुनरीक्षण अभियान 15 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक बूथ पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 25 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने ग्राम पंचायत कटाई के बूथ संख्या 229 व 230 पर पीयूष सिंह, आंचल सिंह, आशीष कुमार, स्नेह लता आदि लोगों का फार्म भरवा कर बीएलओ लालिमा सिंह को फार्म सौंपा।
विज्ञापन

ध्रुव सिंह ने कहा कि भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ पर रहने का आग्रह किया है। आज 1987 बूथ पर लगभग 49675 फार्म भरकर सम्मिलित किए गए। आने वाले पंचायत चुनाव को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाएं। जिस प्रकार से पार्टी का जनाधार तेलंगाना चुनाव से शिक्षक विधान परिषद चुनाव तक में बढ़ा है। आजमगढ़ के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत और प्रमुख सीटों के साथ-साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की सभी सीटें जीतेंगे। राजवंत सिंह, विकास सरोज, अभिलाष सिंह, सतीश सिंह, नीरज सिंह, कमला प्रसाद सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, पीयूष सिंह, अनिल सिंह, त्रिलोकी नाथ यादव, अनिल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed