{"_id":"5ef784f28ebc3e42e827a6ed","slug":"bjp-workers-counted-the-disastrous-roads-to-the-district-magistrate-azamgarh-news-vns532626674","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने जिलाधिकारी को गिनाईं खस्ताहाल सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने जिलाधिकारी को गिनाईं खस्ताहाल सड़कें
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, राकेश सिंह सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर जिले की खस्ताहाल सड़कों से अवगत कराया। बताया कि जयनगर-पाल्हना मार्ग पर पवनी खुर्द से चौकी मनेरा तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिला परिषद में होने के नाते कई वर्षों से नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। पल्हना-तरवां मार्ग पर हैबतपुर डुभांव मोड़ से पकड़ी कला बाराह भगवान तक जाने वाली सड़क भी गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। दोनों ही सड़कों को लोक निर्माण विभाग में समाहित कराते हुए नवीनीकरण कराए जाने की मांग रखी। इसी तरह मेंहनगर से पल्हना जाने वाली पल्हना देवी धाम सड़क भी काफी जर्जर है। आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। इस संबंध में संबंधित विभाग को गड्ढा मुक्त करने का कार्य कराया जाए। लालगंज से आजमगढ़ होकर गोरखपुर जाने वाली सड़क के बीच में कई जगह लालगंज, रानी की सराय, माहुल इत्यादि जगहों में बड़े गड्ढे होने के कारण यात्रियों को आए दिन काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संबंधित विभाग को निर्देशित कर गड्ढा मुक्त पिच सड़क निर्माण कराया जाए।
--
तार और खंभे जर्ज होने का मुद्धा उठा
विद्युत उपकेंद्र मेंहनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी कला से कटाई तक जाने वाली एक 11 हजार वोल्ट के लाइन के तार व खंभे काफी पुराने व जर्जर होकर लटक चुके हैं इससे किसानों को खेती करने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस जर्जर तार व खंभे को तत्काल प्रभाव से बदलवाने की आवश्यकता है।
--
छह दिन खोली जाएं मिठाई की दुकानें
आजमगढ़। जनपद की दुकानें सप्ताह में तीन दिन खुलने के कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। बैंक का ब्याज सैलरी बिजली का बिल किराएदारी आदि सभी व्यापारियों को देना ही है। मिठाई की दुकान के संबंध में कहा कि दूध घी, छेना, खोवा, पनीर से निर्मित यह कच्चा माल होता है जो एक दिन से दूसरे दिन में खराब हो जाता है। दुकानों को नियमानुसार छह दिन खोलने का आदेश देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कारखाने का मुद्दा उठा
ग्राम आहोपट्टी में पूर्वी माई के थान वाले रोड पर 1978 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से पेपर मिल के लिए जमीन आवंटित हुई थी, जो चरागाह की भूमि थी। उस समय उस में औद्योगिक कार्य शुरू हुआ था। 2000 के बाद खंडहर हो गया है। यह लगभग दस बीघे के आसपास जमीन है। प्रवासी मजदूरों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए, उस भूमि का सीमांकन कर प्रवासियों व स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाए। इसी क्षेत्र में एक चिकित्सालय का भवन भी है। आरोप लगाया कि इसका उपयोग इस समय में सिक्स लेन वाले कर रहे हैं।