फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP will run Gram Swaraj campaign till January 30

30 जनवरी तक भाजपा चलाएगी ग्राम स्वराज अभियान

Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP will run Gram Swaraj campaign till January 30
भाजपा जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित करते अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक? - फोटो : AZAMGARH
फआजमगढ़। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को 30 जनवरी 2020 तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हैदर अब्बास चांद ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत मोर्चा पदाधिकारियों को आवंटित गांवों में सभी बूथों पर प्रवास करना है। दो माह में कम से कम आठ बार हर सप्ताह उसी गांव में जाना है। सरकार की पाकेट बुक कार्यकर्ताओं को देना है। बूथ पर सामाजिक समीकरणों की जानकारी लेनी है। गांव के प्रभावी मतदाता, युवा, महिला, किसानों, वरिष्ठजनों, प्रधान, बीडीसी, शिक्षक, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिलकर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करने के साथ उनके सुझावों को नोट करना है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान 30 जनवरी तक चलना है। गांधी संकल्प यात्रा में जिन गांवों में पदयात्रा नहीं हुई थी उन्हीं गांवों का चयन करना है। जिले में प्रतिदिन की रिपोर्टिंग और मॉनीटरिंग के लिए भी टीम का गठन किया जाएगा। स्वच्छता, सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित करने हैं। घनश्याम पटेल, रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, हरिप्रकश राय, हरिवंश मिश्रा, सतेन्द्र राय, महेंद्र मौर्या, विवेक सिंह सोनू, अभिषेक जायसवाल, अरविन्द राय, विवेक निषाद, विनय प्रकाश गुप्त, ठाकुर प्रसाद, विभा बरनवाल, बबिता जसरासरिया, पूनम सिंह, सुक्खू राम भारती आदि थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed