फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP takes over the committee which was occupied by SP for 22 years

Azamgarh News: 22 साल से सपा के कब्जे वाली समिति पर भाजपा का कब्जा

Thu, 17 Oct 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP takes over the committee which was occupied by SP for 22 years
बूढ़नपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति बूढ़नपुर के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। सभी नौ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी घोषित हुए। चार डायरेक्टर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था, जबकि शेष पांच सीटों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

जीते प्रत्याशियों में गजेंधर पट्टी भेदौरा से किरन सिंह, गोरथानी से चंपा सिंह, अमारी से अरविंद वर्मा, लोहरा से चंद्रजीत तिवारी और मुखलिशपुर से मीना सिंह शामिल हैं। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जीत की बधाई दी और कहा कि 22 साल से समाजवादी पार्टी के कब्जे वाली इस समिति पर भाजपा ने जीत दर्ज करके किसान हित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री अजय यादव, पूर्व सभापति बालमुकुंद सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह और अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घोसी में डायरेक्टर पद का चुनाव हुआ दिलचस्प
लाटघाट। किसान सहकारी चीनी मिल समिति घोसी मऊ का चुनाव इस बार दिलचस्प हो गया है। इसमें आठ डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि दो पर मतदान होना तय है। इस चुनाव में भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग निश्चित माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्विरोध चुने गए डायरेक्टरों में दुर्ग विजय नायक अमिला क्षेत्र, भोला करीमुद्दीनपुर क्षेत्र, गीतांजलि राय दोहरीघाट क्षेत्र, रजनीश कुमार राय महुला क्षेत्र, लालचंद यादव रौनापार क्षेत्र, विजय कुमार ग्राम सभाएं और सहानुभूति क्षेत्र, विजय शंकर सेमरी जमालपुर क्षेत्र और राजेश कुमार सिंह सोड़सर क्षेत्र शामिल हैं। दुबारी संचालक क्षेत्र नामांकन प्राप्त न होने के कारण खाली रहा है।


बड़ा गांव संचालक क्षेत्र से तीन प्रत्याशी जनार्दन, राज मंगल, और हिसामुद्दीन चुनाव मैदान में हैं, जबकि सहरोज संचालक क्षेत्र से तारा देवी और त्रिभुवन के बीच मुकाबला होगा। बड़ा गांव में कुल 18 डेलीगेट मतदाता और सहरोज क्षेत्र में 10 डेलीगेट मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।




मतदान 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। अध्यक्ष का चुनाव 18 अक्तूबर को निर्धारित है। मऊ जनपद से नौ संचालक क्षेत्र और आजमगढ़ जनपद के सगड़ी से दो संचालक क्षेत्र इस चुनाव में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed