{"_id":"5f70c3048ebc3e9b987d6eaa","slug":"bjp-state-president-told-achievements-azamgarh-news-vns549708573","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताईं उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताईं उपलब्धियां
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने रविवार को आत्मनिर्भर भारत और पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रक आयोजित वेबिनार को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। जिला स्तर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और संचालन जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय ने किया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर सभी बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले एक वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प. दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पूरा करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर में शांति, न्याय, विकास और समृद्धि का मार्ग खोला। राम मंदिर निर्माण, नागरिकता संशोधन अधिनियम तीन तलाक़ कानून के फैसले इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अग्रिम किस्त किसानों के खाते में जमा की गई। महिला जन-धन खाताधारकों के बैंक खाते में पांच-पांच सौ रुपये की तीन किस्तें डाली गई। उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए गए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोंड़ गरीबों एवं प्रवासी मजदूरों के लिए लाक डाउन में राहत देने के लिए सरकार ने मुफ्त राशन देने का कार्य किया। कृषि बिल 2020 पर कहा कि दो विधेयकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। अमित तिवारी, घनश्याम पटेल, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, डा. श्याम नारायण सिंह, सचिदानंद सिंह, रविशंकर तिवारी, हरिवंश मिश्रा, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, महेंद्र मौर्या, अभिनव श्रीवास्तव, कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित हुए।