फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP's landslide victory in by-elections and Bihar assembly elections, party members celebrated a lot

बिहार और उपचुनावों में जीत पर झूमे भाजपाइ, मिठाई बांट मनाया जश्न

Wed, 11 Nov 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
BJP's landslide victory in by-elections and Bihar assembly elections, party members celebrated a lot
बिहार में भाजपा की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दीदारगंज भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्त? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कहीं खुशी में मिठाई बांटी गई तो कहीं ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ता जमकर झूमे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सीधे पहुंच रहा है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ भाजपा शासित राज्यों में कोरोना वायरस से जिस कुशलता से जनता की सेवा की गई उसी का परिणाम है जनता ने आज भाजपा पर पूर्ण विश्वास जताया है। विनोद उपाध्याय, नन्हकू राम सरोज, मयंक गुप्ता, बलवंत सिंह, राम प्रताप सिंह मौजूद रहे। वहीं, नगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर महामंत्री अमन गर्ग ने कहा कि हर तरफ भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। हम सब पुन: बिहार में सरकार बना रहे हैं। सुनील कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह राजन उपाध्याय, नवनीत गुप्ता, शेखर लाल श्रीवास्तव आदि थे। अहरौला के बस्ती भुजबल पार्टी कार्यालय पर बालमुकुंद सिंह के नेतृत्व में मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। रविंद्र सिंह बबलू, जिलेदार सिंह, विजय प्रताप तिवारी, प्रमोद सिंह, सुबेदार गिरी, वरुण राम, संग्राम यादव, अजय सिंह, देवी पांडे मौजूद रहे। दीदारगंज भाजपा मंडल की तरफ से अजय सिंह की अध्यक्षता में प्रसन्नता व्यक्त की गई। दिनेश जायसवाल, इंद्रपति सेवक, सत्येंद्र चौहान, मनीष सिंह, अनिल मिश्र, जितेंद्र चौहान, अखिलेश राय थे। माहुल कस्बा स्थित कार्यालय पर खुशी मनाई और मिष्ठान्न वितरण किया गया। रानू प्रताप राणा, फूलचंद भारती, सूबेदार प्रजापति, दिलीप सिंह, हरकेश गुप्ता, दिलशाद कुरैशी, सय्यद कायम रजा, बृजेश मौर्य थे। फूलपुर में मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान की अध्यक्षता में जश्न मनाया गया। हरीश चंद्र श्रीवास्तव, अमरनाथ बर्नवाल, रत्नेश बिंद आदि थे।
विज्ञापन

एआईएमआईएम ने भी जश्न मनाया
आजमगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन की ओर से पांच सीटों पर जीत दर्ज करने पर इसे नौजवानों, शोषितों, छात्रों, दलितों व मुसलमानों की जीत बताया गया। जिलाध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि यह जीत इशारा करती है कि तथाकथित सेक्यूलर दलों ने यदि उत्तर प्रदेश में मजलिस के साथ गठबंधन नहीं किया तो 2022 में विपक्ष की भी भूमिका अच्छी तरह नहीं निभाने लायक बचेंगे। अब भी समय है कि असदुद्दीन ओवैसी को इग्नोर करना बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने लगाया धांधली का आरोप
आजमगढ़। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में भारी पैमाने पर धांधली की गई है। कम वोटों से जीते राजद गठबंधन के प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र नहीं दिया गया। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की संगठनात्मक नाकामियों के कारण सही प्रत्याशियों का चयन व कार्यकर्ताओं के नकारेपन से भाजपा गठबंधन को अवसर मिला। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने कई सीटों पर नुकसान कर भाजपा की राह को आसान किया। कांग्रेस को जनता स्वीकार नहीं कर रही है। इसके कारण तेजस्वी को नुकसान उठाना पड़ा। उपचुनावों में सत्ता व धनबल का खुला दुरुपयोग किया गया। 2022 में जनता एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

माहुल में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा के कार्यकर्ता।

माहुल में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

बिहार में जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता।

बिहार में जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed