{"_id":"606f43948ebc3e590f3cf63d","slug":"bjp-people-commit-nuisance-will-confirm-the-allegations-and-will-retire-praveen-azamgarh-news-vns5840684175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के लोगों ने किया उपद्रव, आरोप पुष्ट करें ले लूंगा सन्यास : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के लोगों ने किया उपद्रव, आरोप पुष्ट करें ले लूंगा सन्यास : प्रवीण
विज्ञापन
आजमगढ़। मास्क को लेकर अधिकारी-व्यापारी के बीच हुए विवाद का प्रकरण शांत नहीं हो रहा है। पुलिसिया कार्रवाई शुरू होते ही विरोध भी शुरू हो गया है। इस प्रकरण में दर्ज मुकदमे में नामजद कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर उपद्रव के लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदार बताया। प्रशासन को चेतावनी दी कि मुकदमे में लगाई गईं धाराओं के संबंध में एक भी साक्ष्य उपलब्ध कराएं तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे।
अधिकारी-व्यापारी विवाद प्रकरण में बुधवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें चार लोगों को नामजद व 150 को अज्ञात को शामिल किया गया था। नामजद लोगों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे। जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता में प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि घटना वाले दिन वे कार्यालय पर मौजूद थे। एसडीएम सदर व सीओ सिटी द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी हुई तो शहर कोतवाली पहुंचे। पहले से ही भाजपा के कई नेता मौजूद थे।
कहा कि व्यापारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए वापस कार्यालय चले आए। बाद में वहां उपद्रव हुआ और जिसे भाजपा नेताओं ने अंजाम दिया। जिला प्रशासन मुझे फर्जी मुकदमें में फंसा कर उत्पीड़न का प्रयास कर रहा है।जहां भी महिला, व्यापारी, गरीब, असहाय व आम जनता का उत्पीड़न होगा मैं खड़ा रहूंगा। पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा नेताओं के इशारे पर प्रशासन ने यह कृत्य किया है। सुमन सिंह, बेलाल, पूर्णमासी, मुन्नू यादव, रविकांत, जगदंबिका, राजाराम, साहिबा अंसारी, अमर बहादुर आदि मौजूद रहे।