फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP leaders went to the police station complaining about the victim, now a lock down violation case has been filed

पीड़ित की शिकायत लेकर थाने गये थे भाजपा नेता, अब Lock down उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Apr 2020 12:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders went to the police station complaining about the victim, now a lock down violation case has been filed
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में एक पीड़ित की शिकायत लेकर थाने पहुंचना उस समय भाजपा नेताओं को महंगा पड़ गया जब एसओ ने उन पर ही लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत कर दिया। वहीं भाजपा नेताओं ने एसओ कप्तानगंज पर उत्पीड़न व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले आशुतोष व सूरज लोन पर ट्रैक्टर लिया था। किस्त न जमा होने पर एजेंसी मालिक ने पुलिस की मदद से लॉक डाउन के दौरान ही इनके ट्रैक्टर व भूंसा बनाने वाली मशीन को जबरन उठवा लिया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने फोन पर एसओ से वार्ता का प्रयास किया लेकिन एसओ ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार को जिलाउपाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता वार्ता के लिए थाने पर पहुंच गए और एजेंसी मालिक के खिलाफ तहरीर दी। पहले तो एसओ बात करने को तैयार नहीं थे लेकिन बाद में पुलिस कप्तान के कहने पर बात की। इस दौरान एसओ व भाजपा नेताओं में काफी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता व तहरीर देने के बाद भाजपा के नेता वापस लौट रहे थे तो एक महिला एसओ की मोबाइल उठा कर वीडियो बनाने लगी और दुर्व्यवहार भी किया। इस पर भाजपा नेताओं ने एसओ से महिला के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने उसे बाहरी बता दिया और उसके बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया जबकि वह महिला एसओ के मोबाइल से ही वीडियो बना रही थी।


कहासुनी के बाद भाजपा नेता वापस लौट गये तो एसओ ने जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, मंडल महामंत्री अवधेश गुप्ता, अंगद राय, एकलव्य पांडेय, सुनील राय, बबलू राय, राजेश गुप्ता, विनोद उपाध्याय व हरिप्रकाश राय समेत लगभग 35 अन्य के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत आठ नामजद व 35 अन्य के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed