फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP leader dies after being crushed by a pickup

पिकअप से कुचलकर बाइक सवार भाजपा नेता की मौत

Wed, 29 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
BJP leader dies after being crushed by a pickup
अंबारी/मेजवां। फूलपुर कोतवाली के सुदनीपुर पेट्रोल पम्प के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि साथी घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा।
विज्ञापन

मृत रामकिसुन राजभर 52 पवई थाना क्षेत्र के दबदबा ओरिल गांव का निवासी था और भाजपा का बूथ अध्यक्ष था, जबकि घायल दिनेश कुमार 45 उसके गांव का रहने वाला है। यह दोनों बुधवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक फूलपुर कोतवाली के सुदनीपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुंची, की अज्ञात पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। लोग जब तक इन्हे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते की रामकिसुन की मौत हो गयी। जबकि उसके साथी को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा। मृत रामकिशुन मां बाप का इकलौता बेटा था। उसके पास दो लड़के हैं। वह घर पर रहकर खेतीबारी करता था। रामकिसुन भाजपा का पदाधिकारी था। उसकी मौत के बाद फूलपुर कोतवाली में भाजपा के लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय पप्पू समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी पिकअप चालक को जल्द से जल्द केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने रामकिसुन की मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed