{"_id":"67faaef67568f864790736ca","slug":"bjp-leader-accused-of-breaking-car-glass-lekhpal-accused-of-getting-a-pit-dug-in-front-of-house-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-130036-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भाजपा नेता पर कार का शीशा तोड़ने, लेखपाल पर घर के सामने गड्ढा खोदवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भाजपा नेता पर कार का शीशा तोड़ने, लेखपाल पर घर के सामने गड्ढा खोदवाने का आरोप
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर में एक भाजपा नेता पर एसडीएम आवास के बाहर खड़ी लेखपाल की कार का शीशा ईंट से तोड़ने का आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं भाजपा नेता का आरोप है कि उसके आवास के मुख्य गेट पर जेसीबी से एक बड़ा गड्ढा खोदवा दिया गया है। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के हस्ताक्षेप से शाम होते-होते खोदे गए गड्ढा को पाट दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासी लेखपाल पंकज कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि नौ अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे उन्होंने अपनी कार उपजिलाधिकारी (सदर) के आवास के बाहर खड़ी की थी। उन्होंने सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर बताया कि दोपहर 2.40 बजे भाजपा के टिकट पर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे जनार्दन सिंह गौतम अपनी कार से उतरे और उसकी कार के दोनों शीशे तोड़कर चले गए। लेखपाल ने इस संबंध में शहर कोतवाली मेंं केस दर्ज कराया। वहीं भाजपा नेता का आरोप है कि रात दो बजे उनके घर के मुख्य गेट पर ही एक बड़ा गड्ढा खोद दिया गया। जिससे उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जनार्दन सिंह ने इसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों को दी। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी डीएम से मिले। जिसके बाद अगले दिन शाम के समय गड्ढे को पाट दिया गया।
एसडीएम आवास के सामने हर समय वाहनों का जमावड़ा रहता है। मैं वाहन लेकर जा रहा था। गाड़ी से धक्का लगकर शीशा टूट गया। यदि शीशा तोड़ा है तो उन्हें एफआईआर कर कार्रवाई करनी चाहिए न कि मेरे घर के सामने बड़ा गड्ढा खोदवाना चाहिए। - जनार्दन सिंह गौतम, भाजपा नेता।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी कार के शीशे को एक व्यक्ति ने ईंट से तोड़ दिया। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।