{"_id":"614cbf038ebc3e032319b9a5","slug":"bjp-government-will-be-formed-again-on-the-basis-of-backward-class-dayashankar-singh-azamgarh-news-vns613325241","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े वर्ग के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार - दयाशंकर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े वर्ग के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार - दयाशंकर सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह ने पिछड़ा वर्ग के मंडल एवं जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग का राजनैतिक भागीदारी बढ़ाकर जो सम्मान दिया वह किसी पार्टी ने नहीं दिया। केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने पिछड़ा समाज के लोगों के लिए योजनाएं चलाकर उत्थान करने का काम किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग के दम पर ही परिवर्तन होगा और भाजपा की पुन: सरकार बनेगी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व आजमगढ़ के प्रभारी भाष्कर निषाद ने कहाकि भाजपा में ही पिछड़े समाज का हित सुरक्षित हैं। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े समाज के लोगों को जितनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला वह आजतक किसी सरकार में नहीं मिला है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्द्रेश चौहान ने कहा कि आगामी विस चुनाव में पिछड़ा मोर्चा सभी सीटों पर जीत दर्ज करायेगी। संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने किया। इस अवसर पर विनय कुमार गुप्ता, बृजेश यादव, अशोक राजभर, संतोष चौहान, ध्रुव चौरसिया, सुजीत चौहान, दुर्ग विजय यादव, घनश्याम पटेल, श्रीकृष्ण पाल आदि मौजूद रहे।