{"_id":"6334990a9f342e6cc0161d59","slug":"bjp-district-president-did-not-reach-to-record-statement-investigation-stopped-azamgarh-news-vns6764875126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, रूकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, रूकी जांच
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील परिसर में बीते शनिवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की हाथापाई की जांच चल रही है। एडीएम ने मामले में अधिकारियों-कर्मचारियों का दर्ज किया है। लेकिन अब तक भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज बयान के लिए नहीं पहुंचे। इससे जांच अधूरी है।
बीते शनिवार को निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय अपने कुछ कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ तहसील पर पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर सभागार में तहसीलदार से उनकी वार्ता होनी थी। इसी दौरान बात बढ़ गई और किसी भाजपा नेता ने तहसीलदार पर हमला कर दिया। इसके बाद तो तहसील कर्मी व भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।
लेखपालों ने भी मोर्चा खोल लिया और भाजपा कार्यकर्ता संग तहसीलकर्मियों की हाथापाई हो गई। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को हटाया। इसके बाद दोनों पक्षों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
तहसीलदार के समर्थन में सभी तहसीलों के तहसीलदार व नायक रविवार को निजामाबाद तहसील पर बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय करने लगे। इस बीच जिलाधिकारी ने सभी को अपने पास बुला कर वार्ता की। और फिर एडीएम प्रशासन व एएसपी सिटी की टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया।
टीम ने मंगलवार को तहसील पर पहुंच कर अधिकारियों व कर्मचारियों का बयान दर्ज किया। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय अब तक बयान के लिए नहीं पहुंचे हैं। इससे घटना के पांच दिन बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान दर्ज हो जाए तो वे अपनी जांच पूरी कर जिलाधिकारी को आख्या प्रस्तुत कर देंगे। उसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।