फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP, BSP and his four nominations

भाजपा, बसपा समेत चार का नामांकन

Tue, 16 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP, BSP and his four nominations
विधान परिषद सदस्य पद के लिए आजमगढ़-मऊ सीट पर अंतिम दिन सोमवार को नामांकन कार्य संपन्न हो गया। भाजपा और बसपा प्रत्याशियों सहित चार ने नामांकन दाखिल किया। दो निर्दलीय समेत समेत अब मैदान में कुल पांच प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह महुआरी सिविल लाइन स्थित चुनाव कार्यालय से समर्थकों के साथ नामांकन के लिए निकले। जुलूस में शामिल समर्थक उत्साह से नारे लगाते कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह शामिल रहे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राजेश सिंह महुआरी ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चंदन सिंह नरौली स्थित कार्यालय से समर्थकों संग जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और दो सेटों में नामांकन दाखिल किया।

इनके अलावा मऊ जनपद के बड़रावं ब्लाक के पूर्व प्रमुख देवेंद्र यादव और अवधेश कुमार ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में दो-दो सेट नामांकन दाखिल किया। इस दौरान लगातार समर्थक प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे।


नामांकन के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासन द्वारा पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

 एसडीएम सदर एके सिंह और सीओ सिटी केके सरोज दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे। सोमवार को हुए नामांकन को लेकर अब प्रत्याशियों की संख्या पांच हो गई।

मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। तीन मार्च को मतदान का कार्य संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed