{"_id":"687e8997f47054079804c254","slug":"biometric-attendance-of-candidates-is-mandatory-in-ro-aro-exam-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134678-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आरओ-एआरओ परीक्षा में परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आरओ-एआरओ परीक्षा में परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य
विज्ञापन
आजमगढ़। 27 जुलाई को जनपद के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली आरओ-एआरओ परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नेहरू हॉल सभागार में स्टैटिक-सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। बताया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।
इस परीक्षा में कुल 13296 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने बैठक में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर सक्रिय और सही दिशा में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य होंगे। आयोग के निर्देश के अनुसार 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक स्कूल से एवं 50 प्रतिशत बाहर से नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण न लेने वाले कर्मचारियों की सूची शासन को भेजकर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा से पहले निर्देशों की सूची तैयार कर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया जाएगा। परीक्षा के संचालन में पूर्ण निष्ठा और सतर्कता बरती जाएगी, कोई लापरवाही होने पर संबंधित पर सख्त कार्यवाही होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह 6 बजे कोषागार से प्रश्नपत्रों की गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे। प्रश्नपत्र 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट को सुबह 7 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराकर डाकघर में जमा कराना सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी।
यह रहेंगी व्यवस्थाएं
- परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषिद्ध।
- मोबाइल, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फोटो स्टेट दुकानें बंद रहेंगी।
- परीक्षा केंद्र परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि रोडवेज से समन्वय कर परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कन्ट्रोल रूम (दूरभाष: 05462-297477) सुबह 6 बजे से क्रियाशील रहेगा। किसी भी आपात स्थिति या सूचना को नोडल अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को हर घंटे उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक के साथ ही सभी स्टैटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।