{"_id":"64fd9b6d7dbbaad5620d8f13","slug":"bike-riding-youth-in-road-accident-in-azamgarh-after-overspeed-bike-hit-them-2023-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार युवक का मौत ने रोका रास्ता, बेकाबू प्राइवेट बस ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार युवक का मौत ने रोका रास्ता, बेकाबू प्राइवेट बस ने ली जान
Sun, 10 Sep 2023 04:03 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:03 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के अंबारी-माहुल मार्ग पर यूनियन बैंक के पास रविवार बेकाबू प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अंबारी-माहुल मार्ग पर यूनियन बैंक के पास रविवार बेकाबू प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी सुनील (26) रविवार को बाइक से अंबारी बाजार सामान लेने आया था। सामान लेने के बाद वह बाइक से ही वापस घर लौट रहा था। अंबारी बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास शाहगंज की तरफ से आ रहे बेकाबू प्राइवेट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आननफानन घायल को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन