फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike rider snatched a bag containing Rs 1.10 lakh from the groom's maternal uncle and fled

Azamgarh News: दूल्हे के मामा से 1.10 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागा बाइक सवार

Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider snatched a bag containing Rs 1.10 lakh from the groom's maternal uncle and fled
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के आरपीएम मैरिज वाटिका के सामने बृहस्पतिवार की गई एक बरात में दूल्हे के मामा से बदमाश एक लाख 10 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गया। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे आरपीएम मैरिज हॉल में बरात आई थी। शाम को बरात जब निकली तो लड़के के मामा हाथ में 1.10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर बरात के आगे-आगे चल रहे थे। तभी बाइक से एक बदमाश पहुंचा और बैग छीनकर भाग गया। तरवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरे देखे गए हैं। इसमें एक लड़का अकेले बाइक से आया और बैग छीनकर चला गया। इस मामले में तरवां थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की पहचान कर जल्द जल्द से उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार तीन बदमाशों ने छीनी महिला के चेन

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया बाजार में शुक्रवार को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशोंं ने महिला की चेन छीन ली। मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोहदा इमादपुर के रहने वाले संदीप सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे। तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया बाजार के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से चेन खींच ली। साधना ने शोर मचाया तो लोगों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है जिससे की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके। तरवां थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed