{"_id":"5acfa3194f1c1b193d8b4cd0","slug":"bike-rider-punks-kill-marie-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने मारी युवक को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने मारी युवक को गोली
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
pistol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवई थाना क्षेत्र के बसहीं अशरफपुर गांव में बुधवार की रात आठ बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने युवक को गेहूं के खेत में दौड़ाकर गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें क्षेत्र के तीन लोगों को आरोपित किया गया है।
पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घायल युवक अबू सालिम (23) पुत्र नसीम फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के डारीडीह गांव का निवासी है। उसका पट्टीदारों से रंजिश चलती है। बुधवार की रात करीब आठ बजे अबू सालिम पवई थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर गांव में स्थित अपने ननिहाल जा रहा था।
जैसे ही वह पवई थाना क्षेत्र के बसहीं अशरफपुर गांव के पास पहुंचा कि गांव के मो. मिट्ठन, मो. एजाज उर्फ गुड्डू और पड़ोसी गांव निवासी बोका उर्फ इस्तेयाक एक बाइक पर सवार होकर अबू सालिम की बाइक को ओवरटेक कर बाइक रोकने का इशारा करने लगे। भयभीत अबू सालिम अपनी बाइक रोक दिया और कूदकर गेहूं के खेत में भागने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान मनबढ़ उसे गेहूं के खेत में दौड़ाकर गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि आरोपी फरार हो गए। गांव वालों की मदद से अबू सालिम को पीएचसी पवई में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में अबू सालिम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें इन तीनों को आरोपित किया है। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया गया है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।