आजमगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक संविदाकर्मी की मौत, मौत की सूचना मिलते ही पत्नी की तबीयत खराब हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के पटना अहियाई गांव निवासी पंकज राय पुत्र स्व. श्याम नरायण को बुधवार की रात आठ बजे देवईत बाजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पंकज राय(34) बुधवार को किसी कार्य के सिलसिले में जिला मुख्यालय गए थे। जिला मुख्यालय से वापस लौटते समय छतवारा-मेंहनगर मार्ग स्थित देवईत बाजार के पास वापसी में रात आठ बजे छतवारा-मेंहनगर मार्ग स्थित देवईत बाजार में यूनियन बैंक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस घटना में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज के मौत की सूचना पर पत्नी अंजना राय की तबीयत खराब हो गई। वहीं पांच वर्षीय बेटी का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
वर्तमान में पंकज जौनपुर जिले के ब्लॉक संस्साधन केंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे। गांव के पूर्व प्रधान मनीष राय की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।