फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collides with school bus, two killed, one seriously injured

Azamgarh News: स्कूल बस से बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with school bus, two killed, one seriously injured
मृतक रामपत की फाइल फोटो। संवाद
पवई। रिश्तेदारी से लौट रहे पिता और उसके रिश्तेदार की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही स्कूली बस को कब्जे में लेकर थाने चली गई। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के भुखली गांव निवासी राजपत ने बताया कि उनके बड़े भाई रामपत (48) अपने रिश्तेदार जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी आयुष कुमार (18) और सुल्तानपुर के कादीपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी राजू कुमार (32) के साथ शनिवार की सुबह सिकरौर गए थे। उधर से दोपहर करीब तीन बजे बाइक से लौट रहे थे। वे मैगना बाजार के पास डेहरी मोड़ पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही निजी स्कूल की बस से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि रामपत और आयुष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली से बेटे की शादी के लिए आए थे रामपत
पवई। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामपत रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते थे। बेटे की शादी के लिए के उद्देश्य से वह करीब 10 दिन पहले ही घर लौटे थे। रामपत का रिश्तेदार आयुष कुमार भी शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने गांव से भुखली गांव स्थित उनके घर आया था। इसके बाद सभी लोग रिश्तेदारी गए और लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पवई।
शादी में खाना बनाने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा स्थित दलित बस्ती के पास शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे वृद्ध की मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बूढ़नपुर शेरवां गांव निवासी संध्या ने बताया कि उनके पिता कुलबुल निषाद (65) विवाह समारोहों में भोजन बनाने का कार्य करते थे। शुक्रवार को वह पड़ोसी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए पैदल जा रहे थे। वे पांडेयपुरा गांव के पास दलित बस्ती के समीप पहुंचे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुलबुल निषाद को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मृतक की पुत्री संध्या की सूचना पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक रामपत की फाइल फोटो। संवाद

मृतक रामपत की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed