फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike collides with bicycle, death of old man

बाइक से टकराई साइकिल, बुजुर्ग की मौत

Sat, 09 Sep 2017 11:37 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 09 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with bicycle, death of old man
accident demo pic
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास शुक्रवार रात आठ बजे बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घायल बाइक सवार युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



इब्राहिमपुर गांव निवासी बिपत (60) पुत्र स्व. गणेश अंबारी बाजार में मोची का कार्य करता है। शुक्रवार रात आठ बजे साइकिल से घर लौटते समय गांव के समीप आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर पीछे से आ रही बाइक से साइकिल में टक्कर लग गई। दोनों गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे एसडीएम फूलपुर दिनेश गुप्ता ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सक ने वृद्ध की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। दूसरे घायल अवधेश (28) पुत्र अमरदेव को  परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवधेश बुढ़ापुर बदल गांव का निवासी बताया गया है। दुर्घटना के वक्त वह भी अंबारी बाजार से अपने घर लौट रहा था। इब्राहिमपुर गांव के प्रधान शिवदरश यादव ने मृतक पक्ष की ओर से फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी है। मृतक की पत्नी संतरा देवी (58), पुत्री उषा (22) और पुत्र प्रदीप (18) का रो-रो के बुरा हाल है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed