फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Big relief for wedding homes: Now temporary gas connections will be available like electricity.

शादी वाले घरों को बड़ी राहत: अब बिजली की तरह मिलेगा गैस का अस्थायी कनेक्शन

Sun, 19 Apr 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Big relief for wedding homes: Now temporary gas connections will be available like electricity.
आजमगढ़। शादी-ब्याह के घर में अब गैस सिलिंडर की जुगाड़ के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाद्य एवं रसद विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए बिजली की तर्ज पर ''अस्थायी गैस कनेक्शन'' देने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत वैवाहिक समारोह के लिए एक परिवार को अधिकतम पांच कमर्शियल सिलिंडर दिए जाएंगे। जिले में अब तक करीब 350 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से गैस आपूर्ति की लंबी वेटिंग और अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की बुकिंग अवधि ने शादी वाले परिवारों की चिंता बढ़ा दी थी। इसी को देखते हुए विभाग ने सहालग (शादी के सीजन) से ठीक पहले यह जनता हितैषी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा अस्थायी कनेक्शन-शादी समारोह के लिए सिलिंडर प्राप्त करने के लिए आवेदक को शादी का निमंत्रण कार्ड और आवेदन पत्र के साथ जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कार्यालय में आवेदन करना होगा। डीएसओ द्वारा संबंधित गैस एजेंसी का नाम प्रमाणित किया जाएगा। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक की स्वीकृति मिलने पर 19 किलोग्राम का नया अस्थायी कनेक्शन जारी किया जाएगा। समारोह समाप्त होने के बाद इस कनेक्शन को सरेंडर करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुरुपयोग पर रहेगी कड़ी नजर-चूंकि कमर्शियल सिलिंडर की मांग अधिक है, इसलिए विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि कोई कारोबारी या बिचौलिया ''फर्जी शादी कार्ड'' के जरिए इस कोटे का लाभ न उठा ले। सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि आवेदन की सघन जांच की जाएगी और शादी से कम से कम 4-5 दिन पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा।

सहालग के सीजन में जनता को परेशानी न हो, इसलिए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए चार से पांच दिन पहले आवेदन करन होगा। स्वीकृत मिलते ही अस्थायी कनेक्शन जारी होगा और कार्यक्रम के बाद उसे सरेंडर करना होगा।— मनोज सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed