{"_id":"d7cfc59c8dab4e02716d271473d7f4df","slug":"bhavani-cute-decorating-your-door-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में जय मां दुर्गे के जयघोष के साथ अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा-अर्चना करके पंडालों में मां जगदंबा की प्रतिमाएं स्थापित कर दी गईं। पंडालों के पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। भक्तों ने मां महागौरी का विधिवत पूजन-अर्चन किया।
रात में मां के दर्शनार्थ पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिषासुर मर्दिनी के विविध रूपों का दर्शन कर सभी मां की भक्ति से सराबोर दिखे। विभिन्न क्लबों और समितियों ने सजावट को भव्य रूप देने में कोई कसर नहीं बाकी रखी। मूर्तियों में सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र पुरानी सब्जी मंडी रामलीला रोड की श्री दुर्गा पूजा समिति की सजावट रही। जहां अमरनाथ और मां वैष्णों धाम कृत्रिम रूप से तैयार किया गया।
जो लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इसके अलावा समिति द्वारा की गई सजावट भी लोगों को पसंद आ रही है। समिति के अध्यक्ष संतोष मोदनवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हमने जिले में सबसे अलग करने की कोशिश की है। कटरा स्थित शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल की लाइटिंग और चौक स्थित न्यू फ्रेंड्स क्लब, शंकर जी फुहारा स्थित शिवा स्पोर्टिंग क्लब, पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति सहित अन्य समितियों द्वारा स्थापित प्रतिमाओं और पंडालों में भक्तों और दर्शकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मेजवां ः फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अष्टमी के दिन पूजन के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया।
अहरौला संवाददाता के अनुसार अहरौला कस्बे में बिहारी गली में बाल नव युवक मंगल दल, ताज गली में वैष्णों दल, पुल के पास बजरंग दल, यूनियन बैंक के बगल मां काली दुर्गापूजा समिति, कप्तानगंज रोड पर बाल मंगल दल, आजाद गली में आजाद संघ दुर्गा पूजा समिति, राम जानकी दुर्गा मंदिर अहरौला में भव्य पांडाल और आकर्षक लाईटों की सजावट की गई है।