आजमगढ़। आपदा की इस घड़ी में अपने थकान की परवाह किए बगैर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। अब कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यक्षेत्र को आगे बढ़ाते हुए ऐसे प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंचाने का निर्णय लिया जो पैदल, साइकिल या ट्रकों के माध्यम से जनपद पहुंच रहे हैं। संगठन द्वारा जिले से गुजरने वाले, ट्रेन, साईकिल, ट्रक व पैदल आने वाले यात्रियों को खाना, पानी, लाई, गुड़, चना आदि देने में दिन रात लगे हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 50 दिनों से संगठन के साथियों ने इस आपदा को सेवा चैलेंज के रूप में लिया है। इसलिए इनको थकान नहीं आती, रात में आते ट्रकों व रेल से आने वालों की सेवा के लिए ये पूरी रात जागते हैं। भोर में चार बजे से सुबह आठ बजे तक सोने के बाद फिर सेवा में संलग्न हो जाते हैं। इस कार्य में सुनील वर्मा, रवि प्रकाश, डा. मनोज, मनीष भार्गव, जावेद अंसारी, डा. धीर जी, प्रवीण कुमार, अमित, राजन अस्थाना, शिवम्, निशीथ रंजन, रामजन्म, ज्योति प्रकाश, द्वारकाधीश, दुर्गेश श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, आलोक शर्मा, मनोहर, दीपक, अनूप, गोपाल प्रसाद, राजीव अस्थाना, संतोष अस्थाना,बिपिन गुप्ता आदि पूरी तरह से लगे हुए हैं।
बिंद्राबाजार के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के नंदलाल गुप्ता व पूर्व मंत्री डा. कृष्णामुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में बुधवार को प्रवासी मजदूरों में मोदी पैकेट का वितरण किया गया। जिसमें उन्हें खाने के लिए पूडी, सब्जी ,पानी आदि प्रदान किया गया। पूर्व मंत्री ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए इस व्यवस्था से राहत मिल रही हैं। उनके चेहरे पर साफ खुशी दिख रही है। आज इन लोगों को मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि यह लोग भूखे प्यासे घर जाने के लिए निकले हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय, रानीपुर रजमो मंडल मंत्री संतोष कुमार सैनी, राजू कन्नौजिया, जिला कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद श्रीवास्तव, हरिद्वार गुप्ता, सरवन गुप्ता, अशोक गुप्ता, आयुष गुप्ता आदि उपस्थित थे।