{"_id":"643955b1b0daf6f177689feebfa70c13","slug":"better-use-of-solar-energy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बेहतर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बेहतर
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व ऊर्जा दिवस पर सोमवार को क्षेत्र के तमरुआ कौड़िया स्थित मां चनरमी देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण जागरूकता रैली निकाली।
छात्राओं ने ग्रामीणों से सौर ऊर्जा के इस्तेमाल का आह्वान किया। कहा आज के दौर में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
महाविद्यालय की प्रबंधक गीता यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली क्षेत्र के तोनारी, भीमाकोल, कौड़िया चौराहा होते हुए पुन: महाविद्यालय परिसर पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हो गई।
यहां अपने संबोधन में नायब तहसीलदार विराग पांडेय ने बताया कि विश्व उर्जा संरक्षण प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को मना जाता है, पारंपरिक दृष्टिकोण से देखें तो उर्जा स्रोतों के निरंतर प्रयोग से ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर समस्या बढ़ रही है,
ऐसे में जहां दुनिया भर में आने वाले वर्षों में धरती के तापमान की दो डिग्री तक कमी करनें की बात हो रही है, अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में पूरी दुनिया जलमग्न हो जाएगी।
विज्ञापन
समाज कल्याण एडीओ रविंद्र सिंह ने कहा कि अब हम सभी का यह कर्तव्य है कि इस पहल को आगे बढाएं ऊर्जा की बचत करके और जहां तक हो सके पारंपरिक उर्जा स्रोतों की जगह सौर ऊर्जा को अपनाएं।
ताकि हमारी धरती और हमारा कल दोनों सुरक्षित रहे। प्रबंधक गीता यादव ने कहा कि अपनी धरा बचानें की पहल हमें ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या से भारत ही नहीं पूरा विश्व ग्रसित है।
कहा कि आज जरूरत है कि हम सब ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक हों और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक किया जाए। अध्यक्षता कर रहे रविंदर यादव ने कहा कि हमें उर्जा संरक्षण के लिए सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं को क्रियाबद्ध तरीके से अपनाना होगा। जिससे हमारा कल सुरक्षित रहे।
इस मौके पर डा. विपिन बिहारी, डा. सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, डा. उषा, डा. राकेश, रमेश, आरती, शेरू आदि मौजूद रहे।