आजमगढ़। घोरठ स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल सभागार में 99 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। सेना भर्ती पर विशेष व्याख्यान में सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी से आए सूबेदार मेजर हरपाल सिंह ने कैडेटों को अग्निवीर भर्ती योजना सहित भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती की जानकारी दी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला और कैडेटों की शंकाओं का समाधान किया। सूबेदार मेजर हरपाल सिंह ने कहा कि भारतीय फौज विश्व की सबसे बड़ी और ताकतवर सेनाओं में शामिल है तथा इसका हिस्सा बनना युवाओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार समय पर अग्निवीर योजना में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को सेना में बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। वाराणसी से आए हवलदार सुरजीत दत्ता ने सेना में भर्ती के प्रति उत्साह बढ़ाया तथा सेना में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी। संचालन एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने किया, जबकि सेकेंड ऑफिसर डीके मिश्रा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सेकेंड अफसर डीके मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एआरओ वाराणसी सेंटर के स्टाफ, 99 यू पी बटालियन के पीआई स्टाफ, एएनओ और विभिन्न जनपदों से आए कैडेट्स उपस्थित रहे।