फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BEd entrance exam today, 25800 candidates will be involved

बीएड की प्रवेश परीक्षा आज, शामिल होंगे 25800 परीक्षार्थी

Tue, 05 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam today, 25800 candidates will be involved
आजमगढ़। जनपद में बुधवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। जिसमें कुल 25800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार को होना है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में कुल 25800 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। जिसके लिए जनपद में कुल 52 केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे संपन्न होगी। परीक्षा को सकुशल और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 15 आरक्षित मजिस्ट्रेट भी रखे गए हैं। जबकि 30 केंद्र प्रतिनिधियों की भी तैनाती की गई है। ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। हर केंद्र पर पुलिस की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed